IFFCO Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for ITI, Diploma & B.Sc Apprentice Training at Phulpur Unit – Last Date 29 Jan

IFFCO Apprentice Recruitment 2026: Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited (IFFCO) ने फूलपुर यूनिट के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। इस नोटिफिकेशन में फूलपुर यूनिट, पोस्ट-घियानगर, जिला-प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के लिए ITI ट्रेड्स, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्रों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और सभी उम्मीदवार ऑनलाइन तरीके से 29 जनवरी 2026 तक IFFCO की वेबसाइट पर जाकर appsph.iffco.coop आवेदन कर सकते हैं।

IFFCO Apprentice Recruitment 2026 – पदों और ट्रेड्स की जानकारी

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन में पदों की डिटेल्स नहीं दी गई है। पदों की संख्या का पता आपको आवेदन के बाद चल जाएगा। नीचे हमने सभी ट्रेड्स की जानकारी दी है। इस अप्रेंटिस ट्रेनिंग में सिर्फ स्टाइपेंड मिलेगा, किसी भी प्रकार की नौकरी की कोई गारंटी नहीं दी गई है। विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • Technician Apprentice: Chemical, Mechanical, Electrical, Instrumentation & Control, Electronics, Civil – इनके लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा कम से कम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए। डिप्लोमा 01 जून 2021 या उसके बाद पूरा किया हो।
  • Technician Apprentice (Attendant Operator/Lab. Assistant – CP): फुल टाइम B.Sc. (Physics, Chemistry, Maths या Biology के साथ) कम से कम 55% अंकों के साथ। B.Sc. 01 जून 2021 या उसके बाद पूरा किया हो।
  • ITI Trade Apprentice: Electrician, Fitter, Electronic Mechanic, Draughtsman, COPA – हाई स्कूल (Maths और Science के साथ) और संबंधित ट्रेड में ITI कम से कम 60% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

नोट: SC/ST उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट मिलेगी।

Also Read: Indian Navy SSC Officers Course 2026-27: Apply Online for 260+ Officer Vacancies – Executive, Technical & Education Branch Recruitment Details, Eligibility & Dates

IFFCO Apprentice Recruitment 2026 – आयु सीमा

जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 01 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। और साथ ही SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की अलग से छूट दी गई है।

IFFCO Apprentice Recruitment 2026 – Selection Process

हर ट्रेड के लिए चयन उम्मीदवारों की योग्यता से हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। योग्यता की पूरी जानकारी ऊपर बताई दी गई है। और चयन के लिए सभी ट्रेड्स के उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन एग्जाम देना होगा, जिसमें Objective type questions पूछे जाएंगे। अगर आप इस एग्जाम में पास होते हैं, तो आपका पर्सनल इंटरव्यू होगा जिसमें उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फाइनल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। डॉक्यूमेंट वही मान्य होंगे, अगर उम्मीदवारों ने सिर्फ मान्यता प्राप्त संस्थानों से पढ़ाई पूरी की हो।

नोट: जो पहले उम्मीदवार पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं या नौकरी कर रहे हैं, वे पात्र नहीं होंगे। और फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर ट्रेनिंग तुरंत खत्म हो जाएगी।

IFFCO Apprentice Recruitment 2026 – मुख्य जानकारी

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामIFFCO Phulpur Apprentice Recruitment 2026
संगठनIndian Farmers Fertiliser Cooperative Limited (IFFCO) Phulpur Unit
कुल पदविभिन्न ट्रेड्स में (कुल संख्या आधिकारिक अधिसूचना में नहीं बताई गई, कई ट्रेड्स उपलब्ध)
आवेदन शुरू होने की तारीख15 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख29 जनवरी 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
How Can ApplyAll India (लेकिन ट्रेनिंग फूलपुर यूनिट, प्रयागराज में)
स्टाइपेंडRDAT/BOAT और IFFCO द्वारा समय-समय पर घोषित अनुसार
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष – अधिकतम 27 वर्ष (01/01/2026 को)
चयन प्रक्रियाऑनलाइन परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस टेस्ट

Also Read: Bihar BTSC JE Recruitment 2025 (Re-Open): Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical) Posts – Check 2809 Vacancies, Eligibility & Process

IFFCO Apprentice Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पहले NATS या NAPS पोर्टल पर रजिस्टर करना जरूरी है:

  • डिप्लोमा और B.Sc. वाले: NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्टर करें।
  • ITI वाले: NAPS पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करें।
  • फिर IFFCO के पोर्टल https://www.iffcoyuva.in पर जाकर आवेदन भरें। सिर्फ एक आवेदन ही मान्य होगा। कई बार आवेदन करने पर Form रिजेक्ट हो जाएगा। आवेदन फॉर्म अच्छे से भरें, दस्तावेज अपलोड करें। कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Quick Links

Direct ApplyClick Here
Officail NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Our Whats App GroupClick Here

IFFCO Apprentice Recruitment 2026 – FAQ

IFFCO Phulpur Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

आवेदन 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और आखिरी तारीख 29 जनवरी 2026 है। ऑनलाइन ही आवेदन करें।

IFFCO Phulpur Apprentice में कितने पद हैं?

कुल पदों की संख्या अधिसूचना में स्पष्ट नहीं बताई गई है, लेकिन Technician, Trade Apprentice के कई ट्रेड्स जैसे Chemical, Mechanical, Electrician आदि में मौके हैं।

IFFCO Phulpur Apprentice की आयु सीमा क्या है?

01 जनवरी 2026 को 18 से 27 वर्ष। SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलती है।

iffco_apprentice_recruitment_2026

Leave a Comment