RRB Isolated Categories Recruitment 2026: 195 Vacancies Short Notice Out – Check Eligibility, Salary & Last Date

RRB Isolated Categories Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) ने Isolated Categories (विशिष्ट श्रेणियों) के पदों पर कुल 195 पदों (Tentive) के लिए भर्ती निकाली है। 24 अक्टूबर 2026 को RRB की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन (Indicative Notice) जारी किया गया है। अगर आप भी रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है।

CEN No. 09/2026 के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 4 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिस आया है, पूरी जानकारी वाला डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा।

Isolated Categories में अलग-अलग तरह के पद आते हैं, जैसे PGT (Post Graduate Teacher), TGT (Trained Graduate Teacher), Primary Teacher, Physical Training Instructor (PTI), Staff Nurse और अन्य पद। अभी पूरी योग्यता और उम्र की शर्तें डिटेल नोटिफिकेशन में बताई जाएंगी। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 195 पदों (अनुमानित) पर भर्ती होगी। ये पद अलग-अलग जोन के रेलवे विभागों में भरे जाएंगे। इन 195 पदों में मुख्य रूप से शिक्षक और मेडिकल स्टाफ के पद शामिल हैं, जैसे PGT (Post Graduate Teacher), TGT (Trained Graduate Teacher), PRT (Primary Teacher), PTI (Physical Training Instructor), Staff Nurse और लैब असिस्टेंट आदि।

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि पद के अनुसार उनकी योग्यता और अनुभव अलग-अलग होंगे। सभी पदों का पूरा ब्यौरा (किस जोन में कितने पद हैं) डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद ही साफ हो पाएगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप पदों की संख्या को लेकर कोई भी कदम उठाने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी जरूर चेक करें।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – Important Dates

भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों को ध्यान में रखें:

  • शॉर्ट नोटिस जारी होने की तारीख: 24 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 5 नवंबर 2026 (संभावित)
  • ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 4 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: बाद में नोटिफाई किया जाएगा

नोट: तारीखें अभी टेंटेटिव (Tentative) हैं, आधिकारिक तारीखें डिटेल नोटिफिकेशन आने पर बदल सकती हैं।

Short Notification Image of RRB Isolated Categories Recruitment 2026

Also Read: LIC HFL Apprentice Recruitment 2026: Apply for 232 Posts, Check Eligibility, Age Limit, Fee & Selection Process

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – आयु सीमा (Expected)

शॉर्ट नोटिस में आयु सीमा की सटीक जानकारी नहीं दी गई है। यह “As per detailed CEN” (डिटेल नोटिफिकेशन के अनुसार) होगी। हालांकि, रेलवे के पुराने नियमों के अनुसार इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 साल के बीच हो सकती है (पद के अनुसार अलग-अलग)।

आयु सीमा में SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC उम्मीदवारों को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता

Educational Qualification: अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता होगी। जैसे टीचर के पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed और संबंधित विषय में डिग्री चाहिए। वहीं, कुछ तकनीकी पदों के लिए डिप्लोमा या ITI की जरूरत हो सकती है। पूरी योग्यता डिटेल नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

Aadhaar Verification: नोटिस में साफ-साफ बताया गया है कि आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड से अपनी जानकारी वेरिफाई करनी होगी। आपके आधार कार्ड में आपका नाम और जन्म तारीख (Date of Birth) बिल्कुल 10वीं की मार्कशीट जैसी होनी चाहिए। अगर आधार कार्ड में कोई गलती है, तो आवेदन करने से पहले उसे सुधरवा लें। साथ ही, आधार में आपकी लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (Fingerprint & Iris) अपडेट होने चाहिए।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स

चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत Level 2 और Level 7 की सैलरी मिलेगी।

  • Level 2: इस लेवल में शुरुआती बेसिक पे लगभग 19,900 रुपये प्रति माह होता है।
  • Level 7: इस लेवल में शुरुआती बेसिक पे लगभग 44,900 रुपये प्रति माह होता है।

इसके साथ ही DA, HRA और अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे। चुने गए उम्मीदवारों को देश भर में रेलवे के किसी भी जोन में तैनात किया जा सकता है।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया (Expected)

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। CBT में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है (पद के अनुसार)।

इसके बाद दस्तावेजों की जांच (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) होगी। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास कर लेंगे, उन्हें ही अंतिम रूप से चुना जाएगा।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क (Expected)

नोटिस में अभी आवेदन शुल्क की जानकारी नहीं दी गई है। रेलवे के पुराने नियमों के अनुसार, UR, EWS और OBC उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है।

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – Overview

नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामRRB Isolated Categories Recruitment 2026 (CEN No. 09/2026)
संगठनRailway Recruitment Boards (RRBs), Ministry of Railways
कुल पद195 (अनुमानित)
पद का नामVarious posts of Isolated Categories
पे लेवलLevel 2 और Level 7 (7th CPC)
आवेदन शुरू होने की तारीख5 नवंबर 2026 (संभावित)
आवेदन की आखिरी तारीख4 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
How Can ApplyAll Over India (सभी राज्यों के उम्मीदवार)
आयु सीमाAs per detailed CEN (1 जनवरी 2027 को)
चयन प्रक्रियाCBT, Skill Test, Document Verification, Medical Exam
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbapply.gov.in / rrb.indianrailways.gov.in

Also Read: ITPO Recruitment 2026: 46 Senior Assistant, Assistant, Junior Stenographer & Junior Assistant Posts

How to Apply for RRB Isolated Categories Recruitment 2026?

आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN No. 09/2026 (Isolated Categories) के लिए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक Registration Number और Password मिलेगा, उसे संभाल कर रखें।
  5. अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ध्यान से भरें।
  6. अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज (जैसे 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/डिप्लोमा की डिग्री, आधार कार्ड) स्कैन करके अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें (Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से)।
  8. सबमिट करने से पहले फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें।
  9. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंटआउट या कन्फर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड कर लें।

Quick Links

RRB Isolated Categories Recruitment 2026

RRB Isolated Categories Recruitment 2026 – FAQ

Q. When does the online application process start for RRB Isolated Categories Recruitment 2026?

The online application process is tentatively scheduled to start on 5 November 2026. Candidates can fill out and submit the online form until 4 December 2026 at 11:59 PM. It is advised to apply early to avoid last-minute technical issues.

Q. How many vacancies are available in RRB Isolated Categories Recruitment 2026?

A total of approximately 195 vacancies have been announced across various posts under the Isolated Categories. These posts include teachers (PGT, TGT, PRT), staff nurses, and other specialized roles across different Railway Recruitment Boards.

Q. What is the age limit for RRB Isolated Categories Recruitment 2026?

The exact age limit will be specified in the detailed CEN. However, based on previous trends, the age limit generally ranges between 18 to 33 years as on 1 January 2027.

Leave a Comment