Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026: Apply Online for 993 Posts – Check Eligibility, Age Limit, Apply Date & Selection Process

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026: बिहार पुलिस ने Constable Operator (सिपाही प्रचालक) के पदों पर भर्ती निकली है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने इन पदों के लिए 23 फरवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया है। और यह पद 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं, जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स सब्जेक्ट्स के साथ 12th पास की है।

Central Selection Board of Constables (CSBC) ने Advt. No. 02/2026 के तहत कुल 993 पदों पर नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू होगी और आप सभी उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह पद पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर सभी के लिए हैं। और सिर्फ भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, यानि सभी राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने योग्य हैं, पर आरक्षण सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्य के उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से ही आवेदन कर पाएंगे। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी सरल तरीके से बताएंगे।

Also Read: DSSSB MTS Admit Card 2025 Out: Exam Date, Schedule, and How to Download It

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 – पदों की जानकारी

इस Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 भर्ती के लिए कुल 993 पदों पर भर्ती निकली गई है। कैटेगरी वाइज सभी पदों की डिटेल इस प्रकार है UR में 408 पद, EWS में 99, BC में 113, EBC में 175, BCW में 31, SC में 157, ST में 10 पद शामिल हैं। महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण 338 पदों का है। पदों की संख्या को बाद में बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। जो बोर्ड पर निर्भर करता है। यह पद बिहार पुलिस रेडियो (टेक्निकल) कैडर में भरे जाने वाले हैं।

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 – आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 के अनुसार होनी चाहिए। न्यूनतम 18 साल और अधिकतम UR के लिए 25 साल। BC/EBC पुरुष के लिए 27 साल, BC/EBC महिला के लिए 28 साल, SC/ST और ट्रांसजेंडर के लिए 30 साल। सरकारी कर्मचारियों को 5 साल तक छूट मिल सकती है।

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 – योग्यता और पात्रता

उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (विज्ञान) यानी 10+2 की हो वो भी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट्स के साथ कम से कम 50% अंकों से पास की होनी चाहिए। SC/ST के लिए 45% अंक काफी हैं। उम्मीदवार सिर्फ भारतीय नागरिक होना चाहिए। और इसके लिए पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर सभी आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 – Selection Process

चयन लिखित परीक्षा, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, 100 सवाल, 2 घंटे। विषय: जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स (25), फिजिक्स (25), केमिस्ट्री (25), मैथ्स (25)। न्यूनतम 30% अंक जरूरी। नेगेटिव मार्किंग नहीं। PET में दौड़, ऊँची कूद और गोला फेंक क्वालीफाई करना होगा। फिर डॉक्यूमेंट और मेडिकल चेक।

Also Read: HP Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 (Apply Start): 390 Vacancies, Apply Online from 12 Feb | Salary ₹25,000 -Big Update

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 – Overview

नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामBihar Police Constable Operator Recruitment 2026 (Advt. No. 02/2026)
संगठनCentral Selection Board of Constables (CSBC), Bihar
कुल पद993
आवेदन शुरू होने की तारीख1 मार्च 2026
आवेदन की आखिरी तारीख31 मार्च 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
How Can ApplyAll India (आरक्षण बिहार मूल निवासियों को)
आवेदन शुल्कसभी कैटेगरी के लिए 100 रुपये
आयु सीमा18 से 25-30 वर्ष (कैटेगरी अनुसार)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 – आवेदन कैसे करें

आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:

  • csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Advt. No. 02/2026 का लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  • Apply Online पर क्लिक करें। निर्देश पढ़ें।
  • अगर पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें, नहीं तो Register करें। नाम, मोबाइल, ईमेल डालकर रजिस्टर पूरा करें। यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें। योग्यता, पता, कैटेगरी आदि डालें।
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फीस 100 रुपये ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, कार्ड, UPI) से दें।
  • फॉर्म चेक करके सबमिट करें। प्रिंटआउट रख लें।

Also Read: HPRCA Teacher Recruitment 2026: Apply Online for 624 English & Mathematics Teacher Vacancy – Big News

Quick Links

Direct ApplyClick Here
Officail NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026 – FAQ

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

आवेदन 1 मार्च 2026 से शुरू होंगे और 31 मार्च 2026 तक चलेंगे। ऑनलाइन csbc.bihar.gov.in पर फॉर्म भरें।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

कुल 993 पद हैं। UR 408, EWS 99, SC 157, ST 10, EBC 175, BC 113 जैसे कैटेगरी में बंटे हैं।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

10+2 (विज्ञान) फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ 50% अंक (SC/ST को 45%)। भारतीय नागरिक होना जरूरी।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 में आवेदन फीस कितनी है?

सभी कैटेगरी के लिए 100 रुपये। ऑनलाइन पेमेंट से दें।

Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 का चयन कैसे होगा?

लिखित परीक्षा (100 अंक), PET (दौड़, कूद, गोला), डॉक्यूमेंट और मेडिकल टेस्ट से चयन होगा।

Bihar Police Constable Operator Vacancy 2026

Leave a Comment