Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027: Bihar School Examination Board (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए Dummy Admit Card जारी कर दिया है। 31 अक्टूबर 2026 को BSEB ने इसके लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। अगर आपने भी इस बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है, तो यह आपके लिए बहुत जरूरी खबर होने वाली है।
नोटिफिकेशन में बताया कि बोर्ड अपने आधिकारिक पोर्टल पर यह Dummy Admit Card 1 नवंबर 2026 से लेकर 7 नवंबर 2026 तक रखेगा, जिस दौरान आप सभी छात्र/छात्राएँ इसे डाउनलोड कर सकेंगे और कोई गलती मिलती है तो उसे अपने स्कूल या कॉलेज के जरिए सुधार (correct) पाएंगे।
Dummy Admit Card असली एडमिट कार्ड नहीं होता, यह एक जांच पत्र (Verification Slip) होता है। इसके जरिए आप अपनी सारी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि चेक कर सकते हैं कि सही है या नहीं, ताकि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई गलती न हो। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक जरूर पढ़ें।
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 – क्या-क्या चेक करें?
Dummy Admit Card मिलने के बाद आपको इसमें दी गई सभी जानकारियों को बहुत ध्यान से चेक करना है। अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती है, तो उसे सुधारना जरूरी है:
- विद्यार्थी का नाम और स्पेलिंग (Spelling)
- माता और पिता के नाम की स्पेलिंग
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- आधार नंबर (Aadhaar Number)
- कोटि (Category – SC/ST/OBC/EWS आदि)
- लिंग (Gender) और वैवाहिक स्थिति (Marital Status)
- चुने गए विषय (Subjects)
- फोटो और हस्ताक्षर (Photograph & Signature)
- व्यावसायिक ट्रेड (Vocational Trade): अगर आपने सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल आदि कोर्स चुना है, तो अपना ट्रेड जरूर चेक करें।
ध्यान दें: किसी भी Student या उनके माता-पिता का पूरा नाम चेंज नहीं किया जाएगा। अगर स्पेलिंग गलत है तो उसे ही ठीक किया जाएगा।
Also Read: IFFCO Recruitment 2026: Apply Online for Trainee, ATSST & Other Posts, Check Eligibility
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 – त्रुटि सुधार कैसे करें?
अगर Dummy Admit Card में कोई भी गलती मिलती है, तो उसे ठीक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधान से अपना Dummy Admit Card प्राप्त करें।
- कार्ड में दी गई सभी जानकारी को चेक करें और अगर कोई गलती मिले, तो उसे अपने हस्ताक्षर के साथ सही करें।
- सुधार किए हुए Dummy Admit Card की एक कॉपी अपने स्कूल के प्रधान को जमा करें (ताकि वे ऑनलाइन सुधार कर सकें)।
- दूसरी कॉपी पर स्कूल प्रधान का हस्ताक्षर और मुहर (Stamp) लगवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
- स्कूल के प्रधान 7 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर आपका सुधार कर देंगे।
नोट: अगर आपने तय समय (7 नवंबर 2026) तक अपना कार्ड सुधारने के लिए स्कूल में जमा नहीं किया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी और आपके स्कूल प्रधान की होगी। ऐसी स्थिति में आपके फाइनल एडमिट कार्ड में गलती रह सकती है।
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 – डाउनलोड कैसे करें?
Dummy Admit Card डाउनलोड करने के दो तरीके हैं। आप अपने स्कूल से या खुद वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए (Student Login):
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर “Click Here Intermediate Dummy Admit Card (Student Login)” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना स्कूल कोड (School Code), संकाय (Faculty) और सूचीकरण संख्या (Registration Number) डालकर लॉगिन करें।
- आपके स्क्रीन पर Dummy Admit Card खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
स्कूल/कॉलेज प्रधान के लिए (School Login):
- वेबसाइट पर जाएं और अपने यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड (Password) से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद “Dummy Admit Card” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब संकाय का चयन करके अपने स्कूल के सभी विद्यार्थियों का Dummy Admit Card एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 – Overview
नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:
| मुख्य जानकारी | विवरण (Details) |
|---|---|
| संगठन | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | Intermediate (12th) Annual Examination 2027 |
| लेख का नाम | Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 |
| जारी होने की तारीख | 1 नवंबर 2026 |
| त्रुटि सुधार की आखिरी तारीख | 7 नवंबर 2026 |
| डाउनलोड का तरीका | ऑनलाइन (School Login और Student Login) |
| How Can Apply | Bihar (बिहार राज्य के पंजीकृत विद्यार्थी) |
| आधिकारिक वेबसाइट | intermediate.biharboardonline.com |
Also Read: CRPF Constable Recruitment 2026: 521 Head Constable & Constable Sports Quota Posts, Apply Online
Quick Links
- Dummy Admit Card Direct Download link: Click Here
- Notification Link: Click Here
- Official Website: Click Here
- Join Our Whats App Group: Click Here
Bihar Board 12th Dummy Admit card 2027 – FAQ
Q. When was the Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 released?
The Bihar School Examination Board has released the Dummy Admit Card for the Intermediate Annual Exam 2027. It is available on the official website from 1 November 2026 to 7 November 2026 for downloading and correction.
Q. How can students download the BSEB Inter Dummy Admit Card 2027?
Students can visit intermediate.biharboardonline.com and click on the “Intermediate Dummy Admit Card (Student Login)” link. They need to enter their School Code, Faculty, and Registration Number to download their respective admit cards.
Q. What is the last date to make corrections in the Dummy Admit Card?
The last date to make corrections is 7 November 2026. Students must check all details and submit the corrected copy to their school principal within this period. After this, no correction requests will be entertained by the board.
Q. Can I change my name completely in the Dummy Admit Card?
No, a complete change of name for the student or their parents is not allowed under any circumstances. Only spelling corrections or minor rectifications in the details provided during registration can be made through the school principal.
