CRPF Constable Recruitment 2026: Central Reserve Police Force (CRPF) ने Head Constable (GD) और Constable (GD) के कुल 521 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती खास तौर पर खिलाड़ियों (Sports Quota) के लिए है। 17 सितंबर 2026 को CRPF की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी किसी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं और CRPF में भर्ती होना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है।
Advertisement No. R.II-21/2026-Sports के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 11 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक rect.crpf.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत अच्छी सैलरी मिलेगी। हेड कांस्टेबल के लिए लेवल-4 और कांस्टेबल के लिए लेवल-3 की सैलरी दी जाएगी। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।
CRPF Constable Recruitment 2026 – पदों की जानकारी
इस भर्ती में कुल 521 पद हैं, जो 22 अलग-अलग खेल विधाओं (Sports Disciplines) के लिए हैं।
- Head Constable (GD): कुल 182 पद (पुरुष- 150, महिला- 32)
- Constable (GD): कुल 339 पद (पुरुष- 258, महिला- 81)
इनमें Athletics (101 पद), Shooting (53 पद), Aquatics (60 पद), Wrestling (26 पद), Kabaddi (27 पद), Football (22 पद), Boxing (20 पद), Volleyball (20 पद), Wushu (20 पद) और Yoga (12 पद) जैसे खेल शामिल हैं। पदों की संख्या बाद में बढ़ या घट सकती है।
CRPF Constable Recruitment 2026 – आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 के अनुसार 18 साल से कम नहीं और 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 2003 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation):
- Unreserved (UR): 5 साल की छूट
- OBC (NCL): 8 साल की छूट (5+3)
- SC/ST: 10 साल की छूट (5+5)
Also Read: PM Kisan Registration 2026: Apply Online, Eligibility, Required Documents, e-KYC & Status Check
CRPF Constable Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता
Educational Qualification:
- Head Constable (GD): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) पास होना चाहिए।
- Constable (GD): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना चाहिए।
Sports Qualification: उम्मीदवार को पिछले 2 सालों के अंदर (30 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 के बीच) किसी अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो या मेडल जीता हो। अलग-अलग पदों के लिए खेल योग्यता के नियम अलग-अलग हैं, जिनकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
CRPF Constable Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स
- Head Constable (GD): Level-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह।
- Constable (GD): Level-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह।
इसके साथ ही DA, HRA और अन्य भत्ते सरकारी नियमों के अनुसार मिलेंगे। चुने गए उम्मीदवारों को देश में कहीं भी या विदेश में भी तैनाती मिल सकती है।
CRPF Constable Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए UR, OBC और EWS श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।
SC, ST, Ex-Servicemen और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से पूरी छूट है (Fee Exempted)।
CRPF Constable Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच (Documentation) की जाएगी। इसमें आपकी एजुकेशन, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र देखे जाएंगे।
इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा। इसमें पुरुषों के लिए हाइट 170 CM और महिलाओं के लिए 157 CM होनी चाहिए। पुरुषों के लिए चेस्ट 80 CM (5 CM एक्सपैंशन के साथ) होना चाहिए।
इसके बाद उम्मीदवारों को Sports Trial Test देना होगा। यह टेस्ट सिर्फ पास या फेल (Qualifying) होता है, इसमें कोई मार्क्स नहीं मिलते। आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट आपके स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (मेडल) के आधार पर बनेगी। अंत में मेडिकल एग्जाम (DME) होगा, जिसमें फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को ही नौकरी मिलेगी।
Also Read: Jawaharlal Nehru Fellowship 2026: ₹1 Lakh Monthly Stipend, Eligibility, Benefits & Apply by Post
CRPF Constable Recruitment 2026 – Overview
नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:
| मुख्य जानकारी | विवरण (Details) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | CRPF Constable Recruitment 2026 (Sports Quota) |
| संगठन | Central Reserve Police Force (CRPF), Ministry of Home Affairs |
| कुल पद | 521 |
| पद का नाम | Head Constable (GD) और Constable (GD) |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 12 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 11 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| How Can Apply | भारतीय नागरिक |
| आयु सीमा | 18 से 23 वर्ष (1 अगस्त 2026 को) |
| चयन प्रक्रिया | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST, स्पोर्ट्स ट्रायल, मेडिकल एग्जाम |
| आधिकारिक वेबसाइट | rect.crpf.gov.in |
CRPF Constable Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें
आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:
- सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment of Meritorious Sportsperson” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक Registration Number मिलेगा, उसे संभाल कर रखें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ध्यान से भरें।
- अपनी स्पोर्ट्स अचीवमेंट (मेडल/सर्टिफिकेट) की कॉपी जरूर अपलोड करें, वरना आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसके साथ ही फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें (अगर लागू हो)।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंटआउट जरूर डाउनलोड कर लें।
Quick Links
- Direct Apply: Click Here
- Notification PDF: Click Here
- Official Website: Click Here
- Join Our Whats App Group: Click Here
CRPF Constable Recruitment 2026 – FAQ
Q. When does the online application process start for CRPF Constable Recruitment 2026?
The online application process started on 12 October 2026 at 9:00 AM. Eligible candidates can fill out and submit the online form until 11 November 2026 at 11:59 PM through the official CRPF website.
Q. How many vacancies are available in CRPF Constable Recruitment 2026?
A total of 521 vacancies have been announced for meritorious sportspersons. This includes 182 posts for Head Constable (GD) and 339 posts for Constable (GD). These vacancies are distributed across 22 different sports disciplines.
Q. What is the age limit for CRPF Constable Recruitment 2026?
The age limit is 18 to 23 years as on 1 August 2026. Age relaxation is provided for meritorious sportspersons: 5 years for UR, 8 years for OBC, and 10 years for SC/ST candidates. Ex-servicemen also get additional relaxation.
Q. What is the educational qualification required for CRPF Sports Quota Recruitment 2026?
For the post of Head Constable (GD), candidates must have passed 10+2 (Class 12). For the post of Constable (GD), a Matriculation (Class 10) certificate from a recognized board is required. The qualification must be completed on or before the last date of application.