Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 Released: Download 10th Dummy Admit Card, Correction Date & Direct Link

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027: Bihar School Examination Board (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (10वीं/Matric) 2027 में शामिल होने वाले सभी छात्र/छात्राओं के लिए Dummy Admit Card जारी कर दिया है। 31 अक्टूबर 2026 को BSEB ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आपने भी बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है, तो यह आपके लिए बहुत जरूरी खबर है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्र अपना डमी एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर इसमें कोई भी गलती मिलती है, तो उम्मीदवार इसे अपने स्कूल के माध्यम से ठीक करवा सकते हैं।

Dummy Admit Card असली एडमिट कार्ड नहीं होता, बल्कि यह एक जांच पत्र (Verification Slip) होता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपकी सारी जानकारी (नाम, जन्मतिथि, फोटो, विषय आदि) सही है या नहीं, ताकि फाइनल एडमिट कार्ड में कोई गलती न रह जाए। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 – क्या-क्या चेक करें?

Dummy Admit Card मिलने के बाद आपको इसमें दी गई सभी जानकारियों को बहुत ध्यान से चेक करना है। अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती है, तो उसे सुधारना जरूरी है:

  • विद्यार्थी का नाम और स्पेलिंग (Spelling)
  • माता और पिता के नाम की स्पेलिंग
  • जन्म तिथि (Date of Birth)
  • कोटि (Category – SC/ST/OBC/EWS आदि)
  • लिंग (Gender)
  • चुने गए विषय (Subjects)
  • फोटो और हस्ताक्षर (Photograph & Signature)
  • Blind/Visually Impaired Student: इन्हें गणित की जगह गृह विज्ञान और विज्ञान की जगह संगीत का पेपर देना होता है। अगर कार्ड में गणित/विज्ञान लिखा है, तो इसे जरूर सुधारें।
  • Vocational Trade Student: अगर आपने सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल आदि कोर्स चुना है, तो अपना ट्रेड जरूर चेक करें।

ध्यान दें: किसी भी Student या उनके माता-पिता का पूरा नाम चेंज नहीं किया जाएगा। अगर स्पेलिंग गलत है तो उसे ही ठीक किया जाएगा।

Also Read: Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027 Released: Download BSEB 12th Dummy Admit Card, Check Details & Correction Last Date

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 – त्रुटि सुधार कैसे करें?

अगर Dummy Admit Card में कोई भी गलती मिलती है, तो उसे ठीक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधान से अपना Dummy Admit Card प्राप्त करें या खुद डाउनलोड करें।
  • कार्ड में दी गई सभी जानकारी को चेक करें और अगर कोई गलती मिले, तो उसे अपने हस्ताक्षर के साथ सही करें।
  • सुधार किए हुए Dummy Admit Card की एक कॉपी अपने स्कूल के प्रधान को जमा करें (ताकि वे ऑनलाइन सुधार कर सकें)।
  • दूसरी कॉपी पर स्कूल प्रधान का हस्ताक्षर और मुहर (Stamp) लगवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • स्कूल के प्रधान 7 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर आपका सुधार कर देंगे।

नोट: अगर आपने तय समय (7 नवंबर 2026) तक अपना कार्ड सुधारने के लिए स्कूल में जमा नहीं किया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी और आपके स्कूल प्रधान की होगी। ऐसी स्थिति में आपके फाइनल एडमिट कार्ड में गलती रह सकती है।

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 – डाउनलोड कैसे करें?

Dummy Admit Card डाउनलोड करने के दो तरीके हैं। आप अपने स्कूल से या खुद वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए (Student Login):

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “STUDENT LOGIN” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीयन संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) डालकर लॉगिन करें।
  • आपके स्क्रीन पर Dummy Admit Card खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

स्कूल/कॉलेज प्रधान के लिए (School Login):

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर जाएं।
  • अपने यूजर आईडी (User ID) और पासवर्ड (Password) से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद बायीं तरफ मेनू में “Dummy Admit Card” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आए View बटन से कार्ड डाउनलोड करें और Edit बटन से सुधार करें।

Also Read: IFFCO Recruitment 2026: Apply Online for Trainee, ATSST & Other Posts, Check Eligibility

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 – Overview

नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
संगठनBihar School Examination Board (BSEB)
परीक्षा का नामAnnual Secondary Examination (10th/Matric) 2027
लेख का नामBihar Board Matric Dummy Admit Card 2027
जारी होने की तारीख1 नवंबर 2026
त्रुटि सुधार की आखिरी तारीख7 नवंबर 2026
डाउनलोड का तरीकाऑनलाइन (School Login और Student Login)
How Can ApplyBihar (बिहार राज्य के पंजीकृत विद्यार्थी)
आधिकारिक वेबसाइटexam.biharboardonline.org

Quick Links

Bihar Board 10th Dummy Admit card 2027 – FAQ

Q. When was the Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 released?

The Bihar School Examination Board has released the Dummy Admit Card for the Matric Annual Exam 2027. It is available on the official website from 1 November 2026 to 7 November 2026 for downloading and correction.

Q. How can students download the BSEB Matric Dummy Admit Card 2027?

Students can visit exam.biharboardonline.org and click on the “DOWNLOAD DUMMY ADMIT CARD (STUDENT LOGIN)” link. They need to enter their Registration Number and Date of Birth to download their respective admit cards.

Q. What is the last date to make corrections in the Dummy Admit Card?

The last date to make corrections is 7 November 2026. Students must check all details and submit the corrected copy to their school principal within this period. After this, no correction requests will be entertained by the board.

Q. Can I change my name completely in the Dummy Admit Card?

No, a complete change of name for the student or their parents is not allowed under any circumstances. Only spelling corrections or minor rectifications in the details provided during registration can be made through the school principal.

Bihar Board Matric Dummy Admit Card 2027 Notification Image

Leave a Comment