Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2026: 20 JSA & Office Attendant Posts, Check Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process & Last Date

Bihar Vidhan Sabha vacancy 2026: Bihar Vidhan Sabha Secretariat, Patna ने Junior Secretariat Assistant (JSA) और Office Attendant (कार्यालय परिचारी) के कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली है। 04 नवंबर 2026 को बिहार विधान सभा की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। अगर आप भी 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी ऑफिस में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है।

Advertisement No. 01/2026 (JSA) और 02/2026 (Office Attendant) के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 07 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 06 दिसंबर 2026 तक vidhansabha.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती में देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण का फायदा सिर्फ बिहार के मूल निवासियों (Domicile) को ही मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।

Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2026 – पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 20 पद हैं, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है:

1. Junior Secretariat Assistant (JSA): कुल 15 पद
इसमें UR के 07, EWS के 02, SC के 04 और EBC के 02 पद शामिल हैं। इनमें महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण के तहत 04 पद आरक्षित हैं।

2. Office Attendant (कार्यालय परिचारी): कुल 05 पद
इसमें UR का 01, ST का 01, EBC का 01 और BC के 02 पद शामिल हैं। इनमें महिलाओं के लिए 03 पद आरक्षित हैं।

पदों की संख्या भविष्य में बढ़ या घट सकती है।

Also Read: HPRCA Teacher Vacancy 2026: Notification Out for 2423 PGT Teachers Posts, Check Eligibility, Salary & Last Date

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 01 अगस्त 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा कैटेगरी के हिसाब से इस प्रकार है:

  • सामान्य (UR) पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष
  • सामान्य (UR) महिला, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) (पुरुष/महिला): अधिकतम 40 वर्ष
  • SC और ST (पुरुष/महिला): अधिकतम 42 वर्ष

छूट (Relaxation): बिहार सरकार के कर्मचारियों को 5 साल की छूट (अधिकतम 5 मौके), दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 10 साल की छूट और भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को 3 साल की छूट मिलेगी।

Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2026 – योग्यता और पात्रता

Junior Secretariat Assistant (JSA): उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।

Office Attendant: उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।

ध्यान दें: आरक्षण का दावा करने वाले बिहार के उम्मीदवारों के पास जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास (Domicile) प्रमाण पत्र और BC/EBC के लिए क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Also Read: PM Gramin Awas Yojana List 2026 Out: नई ग्रामीण आवास लिस्ट जारी, अपना नाम चेक करें और ₹1.20 लाख का लाभ पाएं

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क

JSA के लिए: UR/EWS/OBC/EBC (पुरुष) और बिहार के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 600 रुपये देने होंगे। SC/ST/PwD (40%+) और बिहार की सभी महिला उम्मीदवारों को 150 रुपये देने होंगे।

Office Attendant के लिए: UR/EWS/OBC/EBC (पुरुष) और बिहार के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 400 रुपये देने होंगे। SC/ST/PwD (40%+) और बिहार की सभी महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे।

फीस ऑनलाइन माध्यम (Net Banking, Debit Card, Credit Card) से ही जमा होगी। एक बार जमा की गई फीस किसी भी हालत में वापस नहीं होगी।

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स

  • JSA: Level-2 के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
  • Office Attendant: Level-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

बेसिक सैलरी के अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते सरकारी नियमों के अनुसार मिलेंगे। चुने गए उम्मीदवारों को बिहार विधान सभा सचिवालय, पटना में तैनाती मिलेगी।

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

JSA के लिए:

  1. Prellims Exam (OMR Based): 100 प्रश्नों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा जिसके 400 अंक होंगे। समय 2 घंटे का होगा। इसमें सामान्य अध्ययन (50 प्रश्न), सामान्य विज्ञान एवं गणित (20 प्रश्न) और मानसिक क्षमता (30 प्रश्न) पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।
  2. Typing Test: प्रीलिम्स पास करने वालों का हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा (30 शब्द प्रति मिनट)। हिंदी टाइपिंग Kruti Dev फॉन्ट में ली जाएगी।

Office Attendant के लिए:

  1. आमतौर पर सीधे 100 अंकों का इंटरव्यू (Interview) होगा।
  2. शर्त: अगर आवेदन करने वालों की संख्या 40,000 (चालीस हजार) से ज्यादा हो जाती है, तो पहले एक OMR आधारित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) कराई जाएगी। इसके बाद जो पास होंगे उनका इंटरव्यू होगा।

पासिंग मार्क्स (दोनों पदों के लिए): UR-40%, BC-36.5%, EBC-34% और SC/ST/महिला/दिव्यांग-32% अंक लाना अनिवार्य है।

Also Read: AFMS SSC Medical Officer Recruitment 2026: 120 Medical Officer Posts, Check MBBS Eligibility, Age Limit, Salary & Important Dates

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – Overview

नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामBihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 (Advt. No. 01/2026 & 02/2026)
संगठनBihar Vidhan Sabha Secretariat, Patna
कुल पद20
पद का नामJunior Secretariat Assistant (15) और Office Attendant (05)
आवेदन शुरू होने की तारीख07 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
आवेदन की आखिरी तारीख06 दिसंबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
Who Can ApplyAll Over India (आरक्षण का लाभ केवल बिहार डोमिसाइल को)
सैलरीLevel-2 (JSA) और Level-1 (Office Attendant)
आयु सीमा18 से 37, 40, 42 वर्ष (कैटेगरी अनुसार)
चयन प्रक्रियाPrelims Exam, Typing Test / Interview
आधिकारिक वेबसाइटvidhansabha.bihar.gov.in

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें

आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:

  1. सबसे पहले बिहार विधान सभा की आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Recruitmen’ टैब में जाकर ‘Recruitment Advertisement’ पर क्लिक करें।
  3. अब अपने पद के अनुसार (JSA या Office Attendant) ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. नए उम्मीदवार ‘Register’ पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको User ID और Password मिलेगा, उससे लॉगिन करें।
  6. आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और कैटेगरी की जानकारी ध्यान से भरें।
  7. अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज (जैसे डोमिसाइल, जाति सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।
  8. अपनी कैटेगरी के अनुसार परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  9. सभी जानकारी एक बार प्रीव्यू में चेक करें और फाइनल सबमिट कर दें।
  10. सबमिट के बाद आवेदन फॉर्म की 2 प्रिंट कॉपी जरूर निकाल लें, जिस पर बारकोड और एप्लीकेशन नंबर अंकित हो।

Quick Links

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026 – FAQ

Q. When does the online application process start for Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026?

The online application process starts on 07 November 2026 at 11:00 AM. Candidates can submit their forms online until 06 December 2026 on the official website vidhansabha.bihar.gov.in.

Q. How many vacancies are available in Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026?

A total of 20 vacancies are available, which includes 15 posts for Junior Secretariat Assistant (JSA) and 5 posts for Office Attendant. The number of vacancies may increase or decrease in the future.

Q. What is the educational qualification for Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2026?

For the JSA post, candidates must have passed the 12th (Intermediate) exam. For the Office Attendant post, candidates must have passed the 10th (Matriculation) exam from a recognized board.

Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2026

Leave a Comment