ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026: Apply Start for 20 DEO Posts, Check Eligibility, Age Limit, Salary & Selection Process

Intelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL) ने Data Entry Operator के कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली है। 12 अक्टूबर 2026 को ICSIL की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। अगर आप भी 12वीं पास हैं और कंप्यूटर, Excel और Tally की जानकारी रखते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।

Advertisement No. ICSIL/RC/10-A/DCCWS/DEO/2026-27 के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 18 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक icsil.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं।

यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर है और चुने गए उम्मीदवारों को Delhi Consumer Cooperative Wholesale Store Ltd. (DCCWS) में तैनात किया जाएगा। इस पद के लिए हर महीने 22,411 रुपये मिलेंगे। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 20 पद हैं। ये सभी पद Data Entry Operator के हैं और ये Delhi Consumer Cooperative Wholesale Store Ltd. (DCCWS) में तैनाती के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को Delhi/NCR में कहीं भी तैनात किया जा सकता है। उन्हें शिफ्ट या रोटेशनल बेसिस पर भी काम करना पड़ सकता है।

यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्टुअल और आउटसोर्स बेसिस पर है। इसका मतलब है कि यह कोई स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने या नियमित कर्मचारी आने पर सेवा समाप्त हो सकती है। ICSIL इस बात की गारंटी नहीं देता कि शॉर्टलिस्ट हुए सभी उम्मीदवारों को तैनाती मिलेगी।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 Post Detial Image

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए नोटिफिकेशन में कोई खास तारीख नहीं दी गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देख लें।

नोटिफिकेशन में किसी भी श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट का जिक्र नहीं किया गया है। SC, ST, OBC या अन्य किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों को भी यही आयु सीमा पूरी करनी होगी।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर Excel और Tally की जानकारी होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार को अकाउंट्स की भी जानकारी है, तो यह और भी अच्छा माना जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का प्रोफाइल ICSIL वेबसाइट पर पूरी तरह से अपडेट होना चाहिए। प्रोफाइल में हाई स्कूल से लेकर सबसे ऊंची योग्यता तक की पूरी जानकारी और अनुभव भरना जरूरी है। अगर प्रोफाइल नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों से मैच नहीं करता, तो उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएगा।

Also Read Few Day Left: Rashtriya Military School Admission 2027-28: Apply Online for Class 6 & 9 | Eligibility, Exam Date, Fees & Last Date

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स

चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 22,411 रुपये मिलेंगे। यह सैलरी GNCT of Delhi के मिनिमम वेज के अनुसार तय की गई है। यह रकम हर महीने की सैलरी के तौर पर दी जाएगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि चुने गए उम्मीदवार की सैलरी से 15 दिन की सैलरी सिक्योरिटी के तौर पर काटी जाएगी। यह कटौती दो हिस्सों में होगी – पहले महीने में 50% और दूसरे महीने में 50%। यह रकम तब वापस मिलेगी जब क्लाइंट डिपार्टमेंट से No Dues Certificate मिल जाए और ICSIL के साथ कॉन्ट्रैक्ट की सभी शर्तें पूरी हो जाएं। रकम वापस करते समय सेविंग बैंक ब्याज भी दिया जाएगा।

इसके अलावा, तैनाती की जगह बदलने या आने-जाने का कोई अतिरिक्त खर्च ICSIL नहीं देगा। उम्मीदवारों को खुद ही आने-जाने का इंतजाम करना होगा।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक बार 590 रुपये का रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है, यानी एक बार जमा करने के बाद यह वापस नहीं मिलेगी।

यह फीस सिर्फ एक बार देनी होती है। इसके बाद उम्मीदवार ICSIL वेबसाइट पर किसी भी जॉब के लिए आवेदन कर सकता है। फीस जमा किए बिना आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं होगी, इसलिए पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें और उसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरें।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

चरण 1 – Scrutiny & Shortlisting: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसमें उम्र, योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज देखे जाएंगे। अगर उम्मीदवार संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो शॉर्टलिस्टिंग किसी भी तर्कसंगत आधार पर की जा सकती है।

चरण 2 – Interview/Interaction: दस्तावेज जांच के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू या इंटरेक्शन के लिए बुलाया जाएगा। पद के अनुसार चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट या रिटन टेस्ट भी शामिल हो सकता है। सिर्फ इंटरव्यू में आने से चयन की गारंटी नहीं होती।

चरण 3 – Check Original Document Hardcopy: इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसमें जन्म तारीख, योग्यता और अनुभव से जुड़े सभी कागजात शामिल हैं। अगर ओरिजिनल दस्तावेज नहीं मिले, तो उम्मीदवार को इंटरव्यू में बैठने नहीं दिया जाएगा। साथ ही सभी दस्तावेजों की एक सेट फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होंगी।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – Overview

नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 (Advt. No. ICSIL/RC/10-A/DCCWS/DEO/2026-27)
संगठनIntelligent Communication Systems India Ltd. (ICSIL)
विभागDelhi Consumer Cooperative Wholesale Store Ltd. (DCCWS)
कुल पद20
पद का नामData Entry Operator
आवेदन शुरू होने की तारीख15 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवेदन की आखिरी तारीख18 अक्टूबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
How Can ApplyAll Over India (सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं)
सैलरी22,411 रुपये प्रति माह
आयु सीमा40 वर्ष तक
चयन प्रक्रियाडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू/इंटरेक्शन, स्किल टेस्ट या रिटन टेस्ट
नौकरी का स्थानDelhi/NCR
आधिकारिक वेबसाइटwww.icsil.in

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें

आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:

  1. सबसे पहले ICSIL की आधिकारिक वेबसाइट www.icsil.in पर जाएं।
  2. Career टैब में जाकर Current Job लिंक पर क्लिक करें।
  3. Next Page पर Data Entry Operators purely on Contractual Outsourced basis के सामने ‘Apply‘ लिंक पर क्लिक करें।
  4. New Registration के लिए ‘Create an account‘ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्ट डिटेल्स भरें।
  5. अगर प्रोफाइल पहले से बना है, तो उसे अपडेट कर लें।
  6. फिर लॉगिन करें, और अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ अपनी पूरी शैक्षणिक योग्यता (हाई स्कूल से लेकर सबसे ऊंची योग्यता तक) और अनुभव की जानकारी अपने प्रोफाइल में भरें।
  7. वन-टाइम रजिस्ट्रेशन फीस 590 रुपये ऑनलाइन जमा करें। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है।
  8. अब Data Entry Operator पद के लिए आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।
  9. आवेदन करने से पहले ध्यान से देख लें कि आपका प्रोफाइल नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों से मैच करता है या नहीं।
  10. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या रसीद जरूर रख लें।

नोट: आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी 10वीं के सर्टिफिकेट, PAN Card और Aadhar Card से बिल्कुल मैच करनी चाहिए। अगर 10वीं के बाद नाम बदला गया है, तो उसका सबूत इंटरव्यू के समय दिखाना होगा। अधूरे आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। किसी भी तरह की सिफारिश या कैनवासिंग करने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

Apply Start Read Now: UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 530 Posts, Eligibility, Age Limit, Exam Date, Selection Process & Stipend

Quick Links

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 – FAQ

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?

आवेदन 15 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे से शुरू हो चुके हैं और 18 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक चलेंगे। ऑनलाइन www.icsil.in पर जाकर फॉर्म भरें और समय रहते सबमिट कर दें।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

कुल 20 पद हैं, जो सभी Data Entry Operator के हैं। ये पद Delhi Consumer Cooperative Wholesale Store Ltd. (DCCWS) में तैनाती के लिए हैं और पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्टुअल आउटसोर्स बेसिस पर भरे जाएंगे।

ICSIL Data Entry Operator Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर Excel और Tally की जानकारी और अकाउंट्स की समझ होनी चाहिए। बिना इन स्किल्स के आवेदन न करें।

Leave a Comment