RRB Station Master Recruitment 2026: 1,250 Posts Announced, Online Application Date, Last Date, Qualification & Salary Details

RRB Station Master Recruitment 2026: Railway Recruitment Board (RRB) ने Station Master के पदों पर कुल 1250 पदों (Tentive) के लिए भर्ती निकाली है। 21 अक्टूबर 2026 को RRB ने एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ पर इस भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन (Indicative Notice) जारी की है। अगर आप भी ग्रेजुएट हैं और रेलवे में स्टेशन मास्टर बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका होने वाला है।

CEN No. 08/2026 के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और सभी योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर Online अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभी तक सिर्फ शॉर्ट नोटिस जारी की है, पूरी जानकारी फुल डिटेल नोटिफिकेशन CEN 08/2026 में जल्द ही जारी होगा।

इस पद के लिए Pay Level-6 (7th CPC) के तहत सैलरी मिलेगी। अभी पूरी योग्यता और उम्र की शर्तें डिटेल नोटिफिकेशन में बताई जाएंगी। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।

RRB Station Master Recruitment 2026 – Important Dates

यहाँ हमने भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों की सूची दी है, जिसे आपको ध्यान में रखना होगा।

EventDate
शॉर्ट नोटिस जारी होने की तारीख21 अक्टूबर 2026
डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख27 अक्टूबर 2026 (संभावित)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख27 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
RRB Station Master Recruitment 2026 Short Notification Image

RRB Station Master Recruitment 2026 – आयु सीमा (Expected)

शॉर्ट नोटिस में आयु सीमा की सटीक जानकारी नहीं दी गई है। यह “As per the detailed CEN” (डिटेल नोटिफिकेशन के अनुसार) होगी। हालांकि, रेलवे के पुराने नियमों के अनुसार स्टेशन मास्टर के पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 को 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

आयु सीमा में SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC उम्मीदवारों को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

RRB Station Master Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता

Educational Qualification: स्टेशन मास्टर के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Any Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।

Aadhaar Verification: नोटिस में साफ-साफ बताया गया है कि आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने आधार कार्ड से अपनी जानकारी वेरिफाई करनी होगी। आपके आधार कार्ड में आपका नाम और जन्म तारीख (Date of Birth) बिल्कुल 10वीं की मार्कशीट जैसी होनी चाहिए। अगर आधार कार्ड में कोई गलती है, तो आवेदन करने से पहले उसे सुधरवा लें। साथ ही, आधार में आपकी लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स (Fingerprint & Iris) अपडेट होने चाहिए।

RRB Station Master Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स

चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत Pay Level-6 की सैलरी मिलेगी। इस लेवल में शुरुआती बेसिक पे लगभग 35,400 रुपये प्रति माह होता है। इसके साथ ही DA, HRA और अन्य भत्ते अलग से मिलेंगे, जिससे महीने की सैलरी काफी अच्छी हो जाती है।

स्टेशन मास्टर की पोस्ट पर चुने गए उम्मीदवारों को देश भर में रेलवे के किसी भी जोन में तैनात किया जा सकता है। उन्हें शिफ्ट या रोटेशनल बेसिस पर भी काम करना पड़ सकता है।

RRB Station Master Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया (Expected)

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। CBT में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए बुलाया जा सकता है।

इसके बाद दस्तावेजों की जांच (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा (Medical Examination) होगी। स्टेशन मास्टर के पद के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड A-2 होता है, जिसमें आंखों की रोशनी अच्छी होनी चाहिए। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास कर लेंगे, उन्हें ही अंतिम रूप से चुना जाएगा।

RRB Station Master Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क (Expected)

नोटिस में अभी आवेदन शुल्क की जानकारी नहीं दी गई है। रेलवे के पुराने नियमों के अनुसार, UR, EWS और OBC उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, SC, ST, Ex-Servicemen, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना पड़ सकता है।

RRB Station Master Recruitment 2026 – Overview

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामRRB Station Master Recruitment 2026 (CEN No. 08/2026)
संगठनRailway Recruitment Boards (RRBs), Ministry of Railways
कुल पद1250 (अनुमानित)
पद का नामStation Master
पे लेवलLevel-6 (7th CPC)
आवेदन शुरू होने की तारीख27 अक्टूबर 2026 (संभावित)
आवेदन की आखिरी तारीख25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
How Can ApplyAll Over India (सभी राज्यों के उम्मीदवार)
आयु सीमाAs per detailed CEN (1 जनवरी 2027 को)
चयन प्रक्रियाCBT, CBAT, Document Verification, Medical Exam
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbapply.gov.in / rrb.indianrailways.gov.in

How to Apply for RRB Station Master Recruitment 2026?

आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN No. 08/2026 (Station Master) के लिए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक Registration Number और Password मिलेगा, उसे संभाल कर रखें।
  5. अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ध्यान से भरें।
  6. अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज (जैसे 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की डिग्री, आधार कार्ड) स्कैन करके अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें (Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से)।
  8. सबमिट करने से पहले फॉर्म को एक बार ध्यान से चेक करें।
  9. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंटआउट या कन्फर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड कर लें।

Quick Links

RRB Station Master Recruitment 2026 – FAQ

Q. When does the online application process start for RRB Station Master Recruitment 2026?

The online application process is tentatively scheduled to start on 27 October 2026. Candidates can fill out and submit the online form until 25 November 2026 at 11:59 PM. It is advised to apply early to avoid last-minute technical issues on the portal.

Q. How many vacancies are available in RRB Station Master Recruitment 2026?

A total of approximately 1250 vacancies have been announced for the post of Station Master across all Railway Recruitment Boards (RRBs) in India.

Q. What is the age limit for RRB Station Master Recruitment 2026?

As per the expected norms, the age limit is 20 to 30 years as on 1 January 2027. 

Leave a Comment