SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026: State Bank of India (SBI) ने Assistant Manager – Engineer (Fire) के पदों पर कुल 17 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 04 नवंबर 2026 को SBI की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आपने फायर इंजीनियरिंग या सेफ्टी में B.E. या B.Tech किया है और बैंक में सरकारी नौकरी (Specialist Cadre Officer) पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है।
Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/29 के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 04 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 25 नवंबर 2026 तक sbi.bank.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को बैंक में पक्की नौकरी (Regular Basis) मिलेगी और शुरुआती सैलरी लगभग 48,000 रुपये से लेकर 85,000 रुपये तक हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – पदों की जानकारी
इस भर्ती में कुल 17 पद हैं। इनमें 16 पद सामान्य (Regular) हैं और 1 पद बैकलॉग (Backlog) का है। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से पदों का बंटवारा इस प्रकार है:
- UR (Unreserved): 11 पद
- SC (Scheduled Caste): 02 पद
- ST (Scheduled Tribe): 02 पद (जिसमें 1 बैकलॉग का है)
- OBC (Other Backward Class): 01 पद
- EWS (Economically Weaker Section): 01 पद
चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है। बैंक के पास यह अधिकार है कि वह किसी भी उम्मीदवार को देश के किसी भी शहर में ट्रांसफर कर सके।
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – Important Dates
यहाँ हमने भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों की सूची दी है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 25 नवंबर 2026
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 25 नवंबर 2026
- Call Letter जारी होने की तारीख: दिसंबर 2026
- ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam): दिसंबर 2026 या जनवरी 2027
- इंटरव्यू (Interview): जनवरी या फरवरी 2027
- अंतिम रिजल्ट (Final Result): फरवरी 2027
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 31 अक्टूबर 2026 को 21 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC (NCL) को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता
Educational Qualification (पढ़ाई): उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:
- National Fire Service College (NFSC) नागपुर से B.E. (Fire)।
- B.E. या B.Tech (Safety & Fire Engineering)।
- B.E. या B.Tech (Fire Technology & Safety Engineering)।
- UGC मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या AICTE से फायर सेफ्टी में 4 साल की डिग्री।
- Institution of Fire Engineers (India/UK) के ग्रेजुएट मेंबर।
- NFSC नागपुर से Divisional Officers Course पास किया हो।
Experience (अनुभव):
- अगर आपने B.E. या B.Tech (Fire) किया है, तो आपके पास किसी अच्छी संस्था से फायर सेफ्टी के क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
- अगर आप Graduate member या Divisional Officers Course वाले हैं, तो आपके पास स्टेशन ऑफिसर या फायर ऑफिसर के पद पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, SC और ST उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना है (फीस माफ है)। पूरी फीस ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking) से ही जमा करनी होगी। जमा की गई फीस किसी भी हालत में वापस नहीं की जाएगी।
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया
चरण 1 – Online Written Test: सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 125 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
चरण 2 – Interview: जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।
चरण 3 – Final Merit List: अंतिम मेरिट लिस्ट बनाने के लिए लिखित परीक्षा के अंकों को 70% और इंटरव्यू के अंकों को 30% वेटेज देकर जोड़ा जाएगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं है।
Exam Pattern (परीक्षा का पैटर्न):
- English Language: 50 प्रश्न (50 अंक) – समय 40 मिनट
- Professional Knowledge (फायर इंजीनियरिंग से जुड़े सवाल): 75 प्रश्न (75 अंक) – समय 80 मिनट
- कुल: 125 प्रश्न, 125 अंक, कुल समय 2 घंटे
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स
चुने गए उम्मीदवारों को Junior Management Grade Scale-I (JMGS-I) के तहत सैलरी मिलेगी। बेसिक पे स्केल इस प्रकार है:
₹48,480 – 2,000/7 – 62,480 – 2,340/2 – 67,160 – 2,680/7 – 85,920
इसके अलावा, उम्मीदवारों को DA (Dearness Allowance), HRA, CCA, प्रोविडेंट फंड, पेंशन (NPS), LFC (छुट्टी यात्रा रियायत) और मेडिकल सुविधाएं भी सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएंगी। ट्रेनिंग पीरियड 6 महीने का होगा।
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – Overview
नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:
| मुख्य जानकारी | विवरण (Details) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 |
| संगठन | State Bank of India (SBI) |
| कुल पद | 17 |
| पद का नाम | Assistant Manager – Engineer (Fire) |
| ग्रेड/स्केल | JMGS-I (Regular Basis) |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 04 नवंबर 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 25 नवंबर 2026 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| How Can Apply | All Over India (सभी राज्यों के उम्मीदवार) |
| आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष (31 अक्टूबर 2026 को) |
| चयन प्रक्रिया | Online Written Test और Interview |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbi.bank.in |
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
- यहां Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/29 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें।
- अपनी पर्सनल डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ध्यान से भरें।
- अपनी रंगीन फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ का अंगूठा (Left Thumb Impression) और हाथ से लिखा हुआ डिक्लेरेशन (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
- सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करें। एक बार फाइनल सबमिट होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Quick Links
- Direct Apply: Click Here
- Notification PDF: Click Here
- Official Website: Click Here
- Join Our Whats App Group: Click Here
SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026 – FAQ
Q. What is the total number of vacancies in SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026?
A total of 17 vacancies have been announced by SBI for the post of Assistant Manager – Engineer (Fire). This includes 16 regular posts and 1 backlog post for the ST category.
Q. What is the age limit for SBI Assistant Manager Engineer (Fire) Recruitment 2026?
Candidates must be between 21 to 40 years of age as on 31 October 2026. Age relaxation is applicable for SC, ST, OBC, and PwBD candidates as per government rules.
Q. What is the application fee for SBI Assistant Manager Engineer (Fire) 2026?
General, OBC, and EWS candidates have to pay Rs. 750 as the application fee. SC and ST candidates are exempted from paying any application fee for this recruitment process.
Q. What is the selection process for SBI Assistant Manager Engineer (Fire) 2026?
The selection process consists of an Online Written Test followed by an Interview. The final merit list will be prepared by giving 70% weightage to the written test and 30% to the interview.
