HPRCA Radiographer Recruitment 2026: 43 Radiographer Job Trainee Posts, Check Eligibility, Age Limit, Salary & Last Date

HPRCA Radiographer Recruitment 2026: Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) ने Radiographer (Job Trainee) के कुल 43 पदों पर भर्ती निकाली है। 03 नवंबर 2026 को HPRCA की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। अगर आपने भी साइंस (10+2) और रेडियोलॉजी में B.Sc. किया है और हिमाचल प्रदेश में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।

Advertisement No. 15/2026 के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 07 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक hprca.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं।

यह भर्ती पूरी तरह से जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपये की फिक्स सैलरी मिलेगी। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – पदों की जानकारी

इस भर्ती में कुल 43 पद हैं, जिन्हें दो अलग-अलग विभागों में बांटा गया है:

  • Department of Health & Family Welfare, HP: कुल 19 पद। इसमें Gen (UR)-01, EWS-06, Gen (WFF)-01, SC (BPL)-02, OBC (UR)-06, OBC (BPL)-02 और ST (BPL)-01 पद शामिल हैं।
  • Department of Medical Education & Research, HP: कुल 24 पद। इसमें Gen (UR)-08, EWS-03, Gen (WFF)-01, SC (UR)-05, SC (BPL)-01, ST (UR)-01, OBC (UR)-04 और OBC (BPL)-01 पद शामिल हैं।

Also Read: SSC CGL Tier-I Exam Answer Key 2026 Released: Download Response Sheet PDF, Raise Objection by 07 November

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 साल से कम नहीं और 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी (Domicile) SC/ST/OBC/PwD उम्मीदवारों और HP सरकार के कर्मचारियों व भूतपूर्व सैनिकों को आयु सीमा में 5 साल की छूट (Relaxation) दी जाएगी।

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता

इस HP Medical vacancy पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:

  1. पढ़ाई: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (Science) पास होना चाहिए।
  2. डिग्री: रेडियोलॉजी/रेडियो डायग्नोसिस/मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी में B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए (जैसे B.Sc. Medical Technology (Radiology & Imaging), B.Sc. Radiation Technology आदि)।
  3. रजिस्ट्रेशन: उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश पैरा मेडिकल काउंसिल (HP Para Medical Council), शिमला में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
  4. अतिरिक्त योग्यता (Desirable): हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों और बोली का ज्ञान होना अच्छा माना जाएगा।
  5. अन्य शर्त: उम्मीदवार ने 10वीं और 10+2 हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल/संस्थान से किया हो। (यह शर्त हिमाचल के मूल निवासियों पर लागू नहीं है)।

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – सैलरी और जॉब डिटेल्स

चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपये की फिक्स सैलरी (Consolidated Fixed Amount) दी जाएगी।

यह सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि “Job Trainee Policy 2025” के तहत ट्रेनिंग के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल में पोस्ट किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को बाद में पक्की सरकारी नौकरी (Regularization) का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी (Category) के उम्मीदवारों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा। इसमें 100 रुपये एग्जाम फीस और 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस शामिल है।

अगर आपने फॉर्म भरने में कोई गलती की है, तो उसे सुधारने के लिए करेक्शन विंडो (Correction Window) खुलेगी। इसमें बदलाव करने के लिए आपको अलग से 100 रुपये का शुल्क देना होगा। पूरी फीस ऑनलाइन माध्यम (Net Banking, Debit Card, Credit Card) से ही जमा करनी होगी।

Also Read: Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2026: 20 JSA & Office Attendant Posts, Check Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process & Last Date

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया

चरण 1 – Computer Based Test (CBT): सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट 120 अंकों का होगा जिसे पूरा करने के लिए 1.5 घंटे का समय मिलेगा। इसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इस टेस्ट में आपके विषय (Radiography) के सवाल, हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, और 10वीं स्तर का English/Hindi/Reasoning शामिल होगा।

चरण 2 – Pass Criteria: इस टेस्ट को पास करने के लिए General कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक और SC/ST/OBC/WFF वर्ग के उम्मीदवारों को 40% अंक लाने होंगे।

चरण 3 – Document Verification: जो उम्मीदवार CBT पास कर लेंगे, उन्हें दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। यहां आपको अपनी सभी ओरिजिनल मार्कशीट, डिग्री, कास्ट सर्टिफिकेट और पैरा मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – Overview

नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:

मुख्य जानकारीविवरण (Details)
भर्ती का नामHPRCA Radiographer Recruitment 2026 (Advt. No. 15/2026)
संगठनHimachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA), Hamirpur
विभागDept. of Health & Family Welfare और Dept. of Medical Education & Research, HP
कुल पद43
पद का नामRadiographer (Job Trainee)
आवेदन शुरू होने की तारीख12 नवंबर 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आवेदन की आखिरी तारीख07 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
How Can ApplyAll Over India (आरक्षण का लाभ केवल HP के मूल निवासियों को)
सैलरी18,000 रुपये प्रति माह (Fixed)
आयु सीमा18 से 45 वर्ष (1 जनवरी 2026 को)
चयन प्रक्रियाComputer Based Test (CBT), Document Verification
आधिकारिक वेबसाइटhprca.hp.gov.in

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें

आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। स्टेप्स ऐसे हैं:

  1. सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर दिए गए Sign Up ऑप्शन पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बनाएं।
  3. इसके बाद One Time Registration (OTR) पूरा करें। इसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स, पढ़ाई और काम का अनुभव (अगर है) भरें।
  4. अपनी रंगीन फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। (साइज 1 MB से कम होनी चाहिए)।
  5. अब अपना प्रोफाइल पूरा करने के बाद “Apply for a Post” वाले ऑप्शन में जाएं।
  6. Advertisement No. 15/2026 के तहत Radiographer (Post Code – 26061) चुनें और Apply बटन पर क्लिक करें।
  7. अपना पसंदीदा एग्जाम सेंटर (Preferred Exam District) चुनें।
  8. सभी डिटेल्स अच्छे से चेक करें और 800 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें।
  9. अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Quick Links

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – FAQ

Q. When will the online application process start for HPRCA Radiographer Recruitment 2026?

The online application process will start on 12 November 2026 at 10:00 AM. Candidates can apply online through the official website hprca.hp.gov.in until 07 December 2026 at 11:59 PM.

Q. How many vacancies are available in HPRCA Radiographer Recruitment 2026?

A total of 43 vacancies have been announced for the Radiographer (Job Trainee) post. These include 19 posts under the Department of Health & Family Welfare and 24 posts under the Department of Medical Education & Research.

Q. What is the age limit for HPRCA Radiographer Recruitment 2026?

Candidates must be between 18 and 45 years of age as on 01 January 2026. A 5-year age relaxation is provided to SC/ST/OBC/PwD candidates who are domiciles of Himachal Pradesh, as per government rules.

Q. Who can apply for HPRCA Radiographer Recruitment 2026?

Candidates from all over India who meet the educational qualifications and age criteria can apply. However, the benefit of reservation and age relaxation will only be given to bonafide residents of Himachal Pradesh belonging to reserved categories.

HPRCA Radiographer Recruitment 2026 – 43 Radiographer Job Trainee Vacancies

Leave a Comment