Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: Indian Bank ने Apprentice के पदों पर कुल 1500 पदों (अनुमानित) के लिए भर्ती निकाली है। 04 नवंबर 2026 को Indian Bank की वेबसाइट पर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी ग्रेजुएट हैं और बैंक में काम करके अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है।
नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे और 25 नवंबर 2026 तक indianbank.bank.in वेबसाइट पर जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
यह भर्ती पूरी तरह से 1 साल (12 महीने) के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 12,300 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का स्टाइपेंड (Stipend) मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए लेख को लास्ट तक पढ़ें।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – पदों की जानकारी
इस भर्ती में कुल 1500 पद हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे गए हैं। सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश में 285, तमिलनाडु में 270, पश्चिम बंगाल में 145, आंध्र प्रदेश में 85, बिहार में 80, महाराष्ट्र में 70, मध्य प्रदेश में 65 और झारखंड में 60 पद हैं।
कुछ राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा में सिर्फ 1-1 पद हैं। उम्मीदवार सिर्फ एक ही राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप एक से ज्यादा राज्यों के लिए फॉर्म भरते हैं, तो सिर्फ आपका आखिरी वाला आवेदन मान्य होगा।
State/UT Wise Vacancy Details
- Andhra Pradesh: Total – 85
- Arunachal Pradesh: Total – 1
- Assam: Total – 30
- Bihar: Total – 80
- Chandigarh: Total – 2
- Chhattisgarh: Total – 10
- Goa: Total – 2
- Gujarat: Total – 35
- Haryana: Total – 32
- Himachal Pradesh: Total – 6
- Jammu & Kashmir: Total – 3
- Jharkhand: Total – 60
- Karnataka: Total – 35
- Kerala: Total – 44
- Madhya Pradesh: Total – 65
- Maharashtra: Total – 70
- Manipur: Total – 2
- Meghalaya: Total – 1
- Nagaland: Total – 2
- NCT of Delhi: Total – 32
- Odisha: Total – 42
- Puducherry: Total – 9
- Punjab: Total – 45
- Rajasthan: Total – 40
- Tamil Nadu: Total – 270
- Telangana: Total – 46
- Tripura: Total – 1
- Uttar Pradesh: Total – 285
- Uttarakhand: Total – 20
- West Bengal: Total – 145
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 01 नवंबर 2026 को 20 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का जन्म 02 नवंबर 1998 से लेकर 01 नवंबर 2006 के बीच होना चाहिए।
SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC (NCL) को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। 1984 दंगों से प्रभावित लोगों को 5 साल की छूट है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को 35 साल (General), 38 साल (OBC) और 40 साल (SC/ST) तक की छूट मिलेगी।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – योग्यता और पात्रता
- पढ़ाई: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
- पास होने की तारीख: ग्रेजुएशन 01 अप्रैल 2022 या उसके बाद पास होना चाहिए। साथ ही, रिजल्ट 01 नवंबर 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।
- NATS पोर्टल: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को NATS 2.0 पोर्टल (nats.education.gov.in) पर अपना 100% प्रोफाइल पूरा करना होगा।
- कौन अप्लाई नहीं कर सकता: जिन्होंने पहले कभी अप्रेंटिसशिप की है, या जो अभी अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं। जिनके पास ग्रेजुएशन के बाद 1 साल या उससे ज्यादा का काम का अनुभव है, वे भी पात्र नहीं हैं। Ex-servicemen के लिए इस भर्ती में कोई आरक्षण नहीं है।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – स्टाइपेंड और जॉब डिटेल्स
चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग के दौरान इस हिसाब से स्टाइपेंड मिलेगा:
- Metro / Urban Branches: 15,000 रुपये प्रति माह (जिसमें बैंक 8,850 रुपये और सरकार 6,150 रुपये देगी)।
- Rural / Semi Urban Branches: 12,300 रुपये प्रति माह (जिसमें बैंक 6,150 रुपये और सरकार 6,150 रुपये देगी)।
अप्रेंटिस को हर महीने एक कैजुअल लीव (Casual Leave) मिलेगी, लेकिन एक बार में ज्यादा से ज्यादा 4 लीव ही ली जा सकती हैं। इन्हें ओवरटाइम या किसी दूसरे भत्ते के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद बैंक में पक्की नौकरी का कोई दावा नहीं रहेगा।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 800 रुपये प्लस GST देने होंगे। वहीं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 175 रुपये प्लस GST देने होंगे। यह फीस ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking) से जमा की जा सकती है और यह नॉन-रिफंडेबल (Non-refundable) है।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – चयन प्रक्रिया
चरण 1 – Online Test: सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को 100 अंकों का ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। यह टेस्ट 60 मिनट का होगा। इसमें Reasoning Aptitude (15 प्रश्न), Computer Knowledge (10 प्रश्न), English Language (25 प्रश्न), Quantitative Aptitude (25 प्रश्न) और General Awareness (25 प्रश्न) से सवाल आएंगे। इस टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
चरण 2 – Local Language Proficiency Test (LLPT): जो उम्मीदवार ऑनलाइन टेस्ट पास कर लेंगे, उन्हें लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिस राज्य के लिए आपने फॉर्म भरा है, वहां की कम से कम एक लोकल भाषा (जैसे बिहार के लिए हिंदी/उर्दू, UP के लिए हिंदी/उर्दू) आपको पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। अगर आपने 8वीं, 10वीं या 12वीं में वह भाषा पढ़ी है, तो आपको यह टेस्ट नहीं देना होगा। इस टेस्ट में फेल होने पर आपको नौकरी नहीं मिलेगी।
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – Overview
नीचे टेबल में मुख्य जानकारी दी गई है:
| मुख्य जानकारी | विवरण (Details) |
|---|---|
| भर्ती का नाम | Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 |
| संगठन | Indian Bank |
| कुल पद | 1500 (State/UT wise) |
| पद का नाम | Apprentice |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 05 नवंबर 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 25 नवंबर 2026 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (NATS 2.0 पोर्टल + Bank Website) |
| How Can Apply | All Over India (सभी राज्यों के ग्रेजुएट) |
| स्टाइपेंड | 12,300 से 15,000 रुपये प्रति माह |
| आयु सीमा | 20 से 28 वर्ष (01 नवंबर 2026 को) |
| योग्यता | किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (01.04.2022 के बाद पास) |
| चयन प्रक्रिया | Online Test, Local Language Proficiency Test (LLPT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianbank.bank.in |
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – आवेदन कैसे करें
अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट और ई-रसीद (e-Receipt) जरूर डाउनलोड कर लें।
- सबसे पहले NATS 2.0 पोर्टल (nats.education.gov.in) पर जाएं और अपना 100% प्रोफाइल पूरा करके अपना Enrolment ID नोट कर लें।
- अब Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in के करियर पेज पर जाएं और “Engagement of Apprentices in Indian Bank – 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- “Click here for New Registration” पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। आपको एक Registration Number और Password मिलेगा।
- अब लॉगिन करके फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। अपना राज्य/UT और 3 पसंदीदा जिले चुनें।
- LLPT के लिए अपनी पसंद की लोकल भाषा का चुनाव करें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ का अंगूठा (Left Thumb Impression) और हाथ से लिखा हुआ डिक्लेरेशन (Handwritten Declaration) अपलोड करें। ध्यान रखें, सिग्नेचर और डिक्लेरेशन CAPITAL LETTERS में नहीं होने चाहिए।
- सभी डिटेल्स चेक करने के बाद ‘Complete Registration’ पर क्लिक करें और अपनी श्रेणी के अनुसार फीस ऑनलाइन जमा करें।
Quick Links
- Direct Apply: Click Here
- Notification PDF: Click Here
- Official Website: Click Here
- Join Our Whats App Group: Click Here
Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 – FAQ
Q. What is the last date to apply for Indian Bank Apprentice Recruitment 2026?
Candidates can submit their online applications until 25 November 2026. It is advised to apply early to avoid last-minute technical issues on the official portal.
Q. What is the stipend for Indian Bank Apprentice Recruitment 2026?
Selected candidates will receive a monthly stipend of Rs. 15,000 for Metro/Urban branches and Rs. 12,300 for Rural/Semi-Urban branches during the 12-month training period.
Q. Who is eligible for Indian Bank Apprentice Recruitment 2026?
Any candidate who has completed graduation in any stream on or after 1 April 2022 and is between 20 to 28 years of age as on 1 November 2026 is eligible.
